{"_id":"6958324aa9560f8bd105bc86","slug":"notices-to-262-people-for-not-keeping-two-dustbins-agra-news-c-25-1-agr1067-955410-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो डस्टबिन न रखने वाले 262 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो डस्टबिन न रखने वाले 262 लोगों को नोटिस
Sat, 03 Jan 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ सर्वे में स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले मोहल्लों में फिर से गाड़ी पटरी से उतर गई है। इन मोहल्लों का निरीक्षण कराया तो पता चला कि गीले और सूखे कचरे के लिए पहले रखे दो डस्टबिन की जगह अब सिर्फ एक ही रखा हुआ है। निगम की टीम ने ताजगंज जोन के हरजूपुरा, कटरा फुलेल, नगला टीन, सिद्धार्थ नगर, तेलीपाड़ा एवं पूर्वी गेट मार्केट क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के दो डस्टबिन का प्रयोग न किए जाने की बात सामने आई। इस पर एसएफआई योगेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर 262 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि सभी गीले और सूखे कचरे के लिए अनिवार्य रूप से अलग-अलग डस्टबिन रखें। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन