फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to two illegal clinic operators

Agra News: दो अवैध क्लीनिक संचालकों को नोटिस

Fri, 26 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Notice to two illegal clinic operators
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र में चल रहे अपंजीकृत क्लीनिकों की शिकायत पर सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसपर झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। जांच में बिना पंजीकरण के संचालित मिले दो अवैध क्लीनिक के संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बेवर और आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण क्लीनिक और पैथोलाजी का संचालन हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता से की गई। जिसपर सीएमओ ने झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ.. अजय कुमार को छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ बेवर के इटावा रोड पर स्थित गांव कूडी में छापा मारा। यहां पिंटू और बृजेश के क्लीनिक पर पहुंचकर पंजीकरण अभिलेख और डाक्टर की डिग्री की जांच की, लेकिन दोनों में से कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने एक नोटिस देकर और एक दुकान पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर अभिलेखों की जांच कराने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed