फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to seven candidates including SP-BSP

Agra News: सपा-बसपा सहित सात प्रत्याशियों को नोटिस

Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven candidates including SP-BSP
कासगंज।लोकसभा चुनाव के नामांकन के साथ ही खर्च का मीटर शुरू हो चुका है, लेकिन खर्च का ब्योरा दिखाने में लापरवाही बरती जा रही है। सपा, बसपा सहित सात प्रत्याशियों ने खर्च का रजिस्टर नहीं दिखाया, जिसके चलते इन प्रत्याशियों को डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें 30 अप्रैल को खर्च का ब्याेरा न दिखाने पर सभी के परमीशन पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इस बार आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित किया है। यह खर्च नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ शुरू हो गया। खर्च का ब्योरा दिखाने के लिए तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिसमें पहली तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी। चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी उतरे हुए हैं। सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य, बसपा प्रत्याशी मो. इरफान, किसान क्रांतिदल प्रत्याशी अनुपम कुमार, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी उदयवीर सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी कैलाश कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी वैभव मिश्रा, निर्दलीय प्रत्याशी अमर सिंह ने निर्धारित तिथि पर अपना खर्च नहीं दिखाया। जिसे गंभीरता से लिया गया है। खर्च दिखाने की दूसरी तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने इस तिथि पर अपना चुनाव खर्च न दिखाने पर जलूस, सभा, वाहन आदि की जो अनुमति दी गई हैं उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की चेतावनी दी है। प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि को अपने साथ व्यय लेखा रजिस्टर, बैंक पंजिका, बाउचर, बैंक स्टेटमेंट की छाया प्रति तीन प्रतियों में ले जानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed