फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to four colleges for not giving absence on time

Agra News: समय से अनुपस्थिति न देने पर चार कॉलेजों को नोटिस

Thu, 29 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Notice to four colleges for not giving absence on time
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षा विभाग किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहा है। ग्रुप पर समय से अनुपस्थिति न देने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार कॉलेजों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


परिषद के निर्देश पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विभाग द्वारा बनाए गए गु्रप पर परीक्षा के दौरान छात्र उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी दें। लेकिन कुछ कॉलेजों द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने श्रीमती सूरजमुखी यादव इंटर कॉलेज मंगलपुर जागीर, डीएवी इंटर कॉलेज लखौरा, विक्रमपुर ज्ञानभारी इंटर कॉलेज विक्रमपुर कुरावली और एमएसवीडी इंटर कॉलेज ललूपुर मैनपुरी के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वे समय से उपस्थित नहीं दे रहे हैं कारण बताते हुए स्पष्टीकरण दो दिन में दें।
विज्ञापन





हाईस्कूल विज्ञान का सरल प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान का प्रश्नपत्र सरल आया था परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता देखी गई। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी सरल था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रश्नपत्र काफी सरल था। समय से पहले ही कर लिया था। छोटे-छोट 20 प्रश्न बहुत ही मददगार साबित हुए। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - सपना राठौर


विज्ञान के पेपर से डर लग रहा था लेकिन प्रश्न पत्र बड़ा ही आसान आया। अच्छे नंबर आएंगे। समय से पहले ही पेपर पूरा हल कर दिया था। - प्रिया कश्यप


बोर्ड ने ओएमआर शीट काे लाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। ओएमआर के सभी प्रश्न काफी सरल थे। जिन्हें करने में कोई दिक्कत नहीं आई। - मान्या


विज्ञान का पेपर काफी आसान था। पेपर को पूरा कर दिया। निश्चित ही पेपर में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। छोटे प्रश्नों के साथ ही बड़े प्रश्नों के जवाब भी आसान थे। - रागिनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed