{"_id":"674ff1117d02cd3ae5034f36","slug":"notice-to-contractor-install-machines-in-three-days-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124520-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठेकेदार को नोटिस, तीन दिन में लगाएं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठेकेदार को नोटिस, तीन दिन में लगाएं मशीनें
Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ प्लांट में मशीनों का अधिष्ठापन नहीं हो सका है। इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने ठेकेदार को तीन दिन के अंदर मशीनें स्थापित करने का नोटिस जारी कर दिया है।
सदर निकाय क्षेत्र कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए करीब दो वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव अहरौली के नगला सैयद क्षेत्र में एमआरएफ प्लांट बनाया गया था। इस प्लांट में पहले विद्युत संयोजन न होने और फिर ठेकेदार की लापरवाही के चलते मशीनों को स्थापित नहीं किया जा सका। इसके चलते क्षेत्र में कूडे़ का ढेर लग गया था। इस संबंध में अमर उजाला ने 24 नवंबर को कचरा निस्तारण के लिए आई मशीन हो रही कबाड़ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में ठेकेदार को तीन दिन में मशीनों को लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मशीनें स्थापित नहीं की गईं तो पालिका द्वारा मशीनें स्थापित कराया जाएगा। साथ ही इसका व्यय ठेकेदार से वसूला जाएगा।
एमआरएफ प्लांट में तीन दिन के अंदर मशीनें स्थापित किए जाने के लिए ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। मशीनें स्थापित किए जाने के साथ ही कूड़ा निस्तारण आरंभ करा दिया जाएगा। - पूजा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी