फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 70 assistant teachers for not taking election material

निर्वाचन सामग्री न लेने पर 70 सहायक अध्यापकों को नोटिस

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to 70 assistant teachers for not taking election material
मैनपुरी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की तैनाती की गई है। 12 जुलाई तक बीएलओ के पद पर नियुक्त 70 सहायक अध्यापकों ने निर्वाचन सामग्री प्राप्त नहीं की। उप जिलाधिकारी (सदर) ने सभी को नोटिस जारी किया है। 13 जुलाई तक सामान प्राप्त न करने पर वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश दिए हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रें में बूथवार बीएलओ की तैनाती की गई है। इन बीएलओ को तहसील से निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 70 बीएलओ ने निर्वाचन सामग्री प्राप्त नहीं की। यह सभी बीएलओ बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

लापरवाही मानते हुए एसडीएम ऋषिराज ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के आदेश दिए हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह को भी पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि अगर बीएलओ द्वारा निर्वाचन सामग्री प्राप्त नहीं की जाती है तो उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। इससे संबंधित किसी भी ड्यूटी का निर्वहन न करना अक्षम्य है। बीएसए को पत्र भेजकर निर्वाचन सामग्री प्राप्त न करने वाले 70 बीएलओ का वेतन रोकने के लिए कहा गया है।
-ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed