फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 50 heads of departments on defaulter IGRS complaints

डिफॉल्टर आईजीआरएस शिकायतों पर 50 विभागाध्यक्षों को नोटिस

Tue, 24 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to 50 heads of departments on defaulter IGRS complaints
मैनपुरी। डिफॉल्टर आईजीआरएस शिकायतों की सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की। बड़ी संख्या में डिफॉल्टर शिकायतें मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। लापरवाही पर संबंधित 50 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

निर्धारित समय में ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण न करने पर वे डिफॉल्टर की श्रेणी में चली जाती हैं। ऐसी ही शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि विभिन्न विभागों से संबंधित 130 शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने इन सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए 50 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन के अंदर डिफॉल्टर शिकायतों के निस्तारण के लिए आदेशित किया गया है। तीन दिन में डिफॉल्टर शिकायतों का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

----
एक ही दिन में विकास विभाग की शिकायतों का हुआ निस्तारण
सोमवार को समीक्षा के बाद ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग से जुड़ी डिफॉल्टर शिकायतों के निस्तारण के लिए मंगलवार को अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे। शाम तक दोनों विभागों ने डिफॉल्टर शिकायतों का निस्तारण कर मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन में शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
-विनोद कुमार, सीडीओ।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed