फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 30 blood banks, blood storage records summoned

Agra News: 30 ब्लड बैंक को नोटिस, रक्त भंडार के रिकॉर्ड तलब

Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to 30 blood banks, blood storage records summoned
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने ब्लड बैंकों पर सख्ती कर दी है। सभी को नोटिस देकर रक्त भंडारण के रिकॉर्ड तलब किए जा रहे हैं। ब्लड बैंक में कार्यरत चिकित्सकीय स्टाफ का भी ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले में 30 ब्लड बैंक पंजीकृत है। बीते दो दिनों में एफएसडीए लखनऊ मुख्यालय की विशेष टीम ने 21 बैंकों में जांच की। इसमें मानकों के अनुरूप खून की जांच नहीं हो रही थी। प्रशिक्षित टेक्नीशियन भी नहीं मिले थे। रक्त भंडारण में भी गड़बड़ी पाई गई थी। यहां तक कि रक्तभंडारण करने वाली मशीनों का तापमान भी नियंत्रित नहीं किया जा रहा था। इस पर पांच ब्लड बैंक पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में लखनऊ मुख्यालय स्तर से सभी 30 ब्लड बैंकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें ब्लड बैंक में तैनात टेक्नीशियन के नाम, चिकित्सकीय डिग्री, रक्त संचार का भंडारण, कितने यूनिट ब्लड आया और किन मरीजों को जारी किया गया। इन सभी के रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं। इन रिकॉर्ड का सत्यापन भी कराया जाएगा। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर ब्लड बैंक पर कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन ब्लड बैंक पर लगाई है रोक...
* आगरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर

* जय हिंद चैरिटेबल ब्लड बैंक

* लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक
* बालाजी चैरिटेबल ब्लड बैंक
* जगदंबा चैरिटेबल ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed