फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 15 sanitation workers for doing half duty

Agra News: आधी ड्यूटी करने वाले 15 सफाई कर्मचारियों को नोटिस

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 sanitation workers for doing half duty
आगरा। सुबह हाजिरी लगाई और 4 घंटे के बाद ही घर चले गए। एक दो नहीं बल्कि 15 सफाई कर्मचारियों को सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सुबह 10:30 बजे घर जाते समय मौके पर पकड़ लिया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब न मिलने पर अपर नगर आयुक्त ने सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्र पाल ने वार्ड-88 केके नगर में सुबह 10:30 बजे ही सफाई कार्य छोड़कर घर जा रहे कर्मचारियों को मौके पर पकड़ा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए इन कर्मचारियों को सर्विस रोड की विशेष सफाई और कूड़ा उठान में लगाया गया था। इन्हें ड्यूटी पूरी करने को कहा गया था लेकिन वह केवल तीन से चार घंटे बाद ही घर जा रहे थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सेवाप्रदाता फर्म को नोटिस जारी किया गया। इन आउटसोर्स सफाईमित्रों में रवि पुत्र देवी सिंह, राजन पुत्र बृजमोहन, राहुल पुत्र सुनील, राहुल पुत्र गोपाल, प्रेम पुत्र नत्थीलाल, शिवा पुत्र जौन, विनोद पुत्र लदूरी, काजल पत्नी टीकम सिंह, विक्रम पुत्र सुदेश, राधा पुत्र मुकेश, अजय पुत्र अशोक, अरविंद पुत्र अशोक, मोहित पुत्र छक्कन तथा कुलदीप पुत्र परशुराम शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड-88 में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी अनूप पुत्र वेदप्रकाश से भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed