फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 10 schools on negligence in data feeding on U-DISE Plus

Agra News: यू-डायस प्लस पर डाटा फीडिंग में लापरवाही पर 10 विद्यालयों को नोटिस

Thu, 04 Jan 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 schools on negligence in data feeding on U-DISE Plus
कासगंज। यू-डायस प्लस पर डाटा फीडिंग के मामले में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की लापरवाही जारी है। विद्यालय एवं अध्यापकों की प्रोफाइल नहीं देने पर 10 विद्यालयों को नोटिस दिया गया है। इनके प्रधानाचार्यों को तत्काल डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।शासन से कक्षा एक से इंटर तक संचालित सभी विद्यालयों का यू-डायस पर डाटा अनिवार्य किया गया है। स्कूलों के लिए एक यूनिक आईडी भी बनाई गई है। पोर्टल पर स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों आदि की जानकारी अपलोड करनी है। इसके साथ ही स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की प्रोफाइल भी तैयार कराई जा रही है। इस कार्य में विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। जिले के 10 माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने शिक्षक मॉड्यूल की जानकारी अभी तक नहीं दी है। इन स्कूलों में से छह विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने स्कूल की प्रोफाइल एवं संसाधनों की जानकारी नहीं दी है। विभाग के माध्यम से लगातार सूचना देने के बाद भी बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed