फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice sent to the doctor who conducted the post-mortem

Agra News: पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को भेजे नोटिस

Sun, 21 Apr 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to the doctor who conducted the post-mortem
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में 30 अप्रैल को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में गवाही होगी। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टरों को गवाही के लिए नोटिस भेजे गए हैं। छात्रा के माता-पिता सहित तीन सहपाठी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय में गवाही पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन


आगरा रोड निवासी एक बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट थाना भोगांव में लिखाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता पिता सहित तीन सहपाठी के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। अगली गवाही के लिए छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टरों को नोटिस भेजे गए हैं। उनकी गवाही कराने के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed