फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice of withdrawal of recognition issued to 19 colleges of the district

Agra News: जिले के 19 कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी

Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Notice of withdrawal of recognition issued to 19 colleges of the district
मैनपुरी। विभागीय चेतावनी के बाद भी बोर्ड परीक्षार्थियों के अंकपत्र लेने न पहुंचने वाले जिले के 19 कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन दिन में अंकपत्र का उठान न करने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की बात कही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस साल अप्रैल में ही जारी कर दिया था। जून के प्रथम सप्ताह में ही अंकपत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिए गए थे। लेकिन जिले के 19 कॉलेजों ने अभी तक बोर्ड परीक्षार्थियों के अंकपत्रों का उठान नहीं किया है। पिछले सप्ताह जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन कॉलेजों को पत्र जारी कर चेतावनी दी थी कि हर हाल में 31 अगस्त तक अंकपत्र उठा लें लेकिन इसके बाद भी 19 कॉलेजों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से अंकपत्रों का उठान नहीं किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र न उठाने वाले सभी 19 कॉलेजों को शनिवार को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन के अंदर अंकपत्र का उठान कर छात्र-छात्राओं को वितरित कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की सि्थति में उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए फाइल सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


इन कॉलेजों को जारी की गई नोटिस
जीबीजीएचएस डालूपुर, एसजेएलबीआईसी आगरा रोड मैनपुरी, विश्वबंधु हायर सेकेंडरी स्कूल खरपरी, एस गुरु भगवान हायर सेकेंडरी स्कूल करनई, एलडी इंटर कॉलेज भोगांव, स्वामी नित्यानंद इंटर कॉलेज किशनी, श्री बांकेलाल लोधी स्मारक हाईस्कूल बबिना, ज्ञान स्वरूप पब्लिक विद्यालय भोगांव, श्री आरबीआईसी यादव नगर बोझा, एकेएस हायर सेकेंडरी स्कूल मकोया, संत एसडी इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्रीमती सरस्वती देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुल्तानपुर किशनी, श्री जिलेदार सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल बघौनी, जेडीएस बीएसबीए शिक्षा सदन सुल्तानपुर, डीएस इंटर कॉलेज पहाड़पुर, सेंट जेएन इंटर कॉलेज दिहुली, एमवीडी इंटर कॉलेज हवेली, प्रयाग प्रेम उ.मा.विद्यालय जैतूलपुर, प्रभादेवी इंटर कॉलेज जैली बिछवां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 कॉलेजों ने अभी तक अंकपत्र का उठान नहीं किया है। संबंधितों को पूर्व में चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अब मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।-सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed