फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NOTICE

ग्राम पंचायतों को नोटिस पर नोटिस, कार्रवाई किसी पर भी नहीं

Sun, 25 Sep 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:43 PM IST
सार

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय इन दिनों नोटिस कार्यालय बनाता जा रहा है।जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से बीते एक माह से लगातार औसतन प्रतिदिन पांच से छह नोटिस जारी हो रहे हैं।अगर सब ठीक ही थी तो डीपीआरओ ने नोटिस ही जारी क्यों किया।

विज्ञापन
NOTICE

विस्तार

मैनपुरी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय इन दिनों नोटिस कार्यालय बनाता जा रहा है। यहां से प्रतिदिन पांच से छह नोटिस ग्राम पंचायतों या पंचायत सचिव को जारी किए जा रहे हैं। यह सिलसिला बीते एक माह से चल रहा है। लेकिन आज तक एक भी नोटिस पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन का जिम्मा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर होता है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो ग्राम पंचायत या पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाता है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। कई मामलों में जहां जवाब के बाद मामला खत्म हो जाता है तो कई में कार्रवाई की जाती है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से बीते एक माह से लगातार औसतन प्रतिदिन पांच से छह नोटिस जारी हो रहे हैं। ये नोटिस अलग-अलग कारण बताकर जारी किए जा रहे हैं। किसी में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर गलत तरीके से धनराशि खर्च करने का नोटिस जारी किया जाता है तो किसी को गेटवे इसे इतर भुगतान करने के लिए नोटिस जारी होता है। अब एक सैकड़ा से अधिक नोटिस जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र द्वारा जारी किए जा चुके हैं। आज तक किसी भी नोटिस के मामले में डीपीआरओ ने कार्रवाई नहीं की। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने बड़े पैमाने पर पर नोटिस जारी हुए और किसी भी मामले में कोई दोषी ही नहीं था।
विज्ञापन

अगर सब ठीक ही थी तो डीपीआरओ ने नोटिस ही जारी क्यों किया। पूरे पंचायत राज विभाग और विकास भवन में इसकी चर्चाएं हैं।
डीएम और सीडीओ को नहीं जाती प्रतिलिपि
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी होने वाले अधिकांश नोटिस सीधे ही भेजे जाते हैं। जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी को उनकी प्रतिलिपि भी नहीं भेजी जाती है। आखिर उच्चाधिकारियों को प्रतिलिपि न भेजे जाने कारण साफ है कि उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी नोटिस भेजे जाते हैं वे ग्राम पंचायत में कमियां या नियम के विपरीत कोई कार्य करने के लिए भेजे जाते हैं। अगर जरूरी होगा तो कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें इरादतन नोटिस जारी करने जैसी कोई बात नहीं है

-अविनाश चंद्र, डीपीआरओ।
अगर ग्राम पंचायत और पंचायत सचिवों को अनायास नोटिस जारी किए जा रहे हैं, तो इसकी जानकारी की जाएगी। डीपीआरओ से अब तक जारी हुए नोटिस के संबंध में जानकारी की जाएगी। सरकारी विभाग में जो भी कार्य होगा नियमानुसार ही होगा।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed