{"_id":"675adf9028add52ec10b162a","slug":"notice-issued-to-staff-of-185-schools-including-two-beos-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128581-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो बीईओ सहित 185 स्कूलों के स्टाफ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो बीईओ सहित 185 स्कूलों के स्टाफ को नोटिस जारी
Thu, 12 Dec 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
- विद्यालयों में छात्र उपस्थिति कम मिलने पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम रहने पर बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 185 स्कूलों के समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दो खंड शिक्षाधिकारियों को कठोर चेतावनी का नोटिस जारी हुआ है।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने मध्यान्ह भोजन योजना के माध्यम से जिले के स्कूलों की पिछले चार महीने सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और 10 दिसंबर तक की उपस्थिति की जांच की। जांच के दौरान छात्र उपस्थिति काफी कम मिली। जिले के सभी नौ विकास खंड में कम उपस्थिति वाले 20-20 स्कूलों तथा नगर क्षेत्र से कम उपस्थिति वाले पांच स्कूलों कुल 185 स्कूलों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि आगामी महीने में छात्र उपस्थिति बढ़ाई जाए। अगले निरीक्षण में यदि छात्र उपस्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने छात्र उपस्थिति कम रहने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को भी दोषी पाया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी रवि प्रकाश, खंड शिक्षाधिकारी किशनी सुनील कुमार दुबे को किशनी और मैनपुरी विकास खंड में छात्र उपस्थिति अत्यधिक कम पाए जाने पर कठोर चेतावनी देते हुए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
80 प्रतिशत उपस्थिति न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि आगामी महीने में उनके क्षेत्र के स्कूलाें में छात्र उपस्थिति 80 प्रतिशत होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो माना जाएगा कि उनके द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया। बीएसए ने चेतावनी दी कि ऐसे में उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।
जिले के स्कूलों में छात्र उपस्थिति काफी कम हो रही है। इसके चलते शासन ने नाराजगी जताई है। जिले में छात्र उपस्थिति को बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया है।
- दीपिका गुप्ता, बीएसए