{"_id":"6228e83c6ba6ee290c215631","slug":"notice-issued-to-sdm-for-making-tank-on-private-land-mainpuri-news-agr526692767","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कुरावली को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कुरावली को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसील कुरावली के गांव पहाड़पुर में निजी जमीन पर बिना अधिग्रहण किए पानी की टंकी बनवाने के मामले में सिविल जज ने एसडीएम कुरावली को नोटिस जारी किया है। मौके की जांच के लिए कोर्ट अमीन को कमीशन करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
पहाड़पुर निवासी अभय सिंह तथा जसवंत सिंह ने सिविल जज (अवर वर्ग) के न्यायालय में शिकायत की है। इसमें कहा है कि उनकी निजी जमीन पर ग्राम प्रधान तथा लेखपाल बिना जमीन का अधिग्रहण किए पानी की टंकी का निर्माण कराना चाहते हैं। उन्हें जमीन का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। शिकायत करने पर एसडीएम ने कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं की है। शिकायत के समर्थन में जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज भी दाखिल किए। प्रभारी सिविल जज अवर वर्ग प्रशांत वर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम कुरावली सहित लेखपाल और प्रधान को नोटिस जारी किया है। जमीन की स्थिति पता करने के लिए कोर्ट अमीन को कमीशन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जाएगी। मामले में नियमानुसार जो संभव होगा वह कार्रवाई की जाएगी।
वीके मित्तल, एसडीएम, कुरावली