फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to four including bank manager

Agra News: बैंक प्रबंधक सहित चार को नोटिस जारी

Tue, 13 Aug 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to four including bank manager
मैनपुरी। मोहल्ला यदुवंश नगर के रहने वाले शिवशंकर गुप्ता की शिकायत पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सहित चार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख तय करके संजय चौहान को मीडिएटर नामित किया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसने ग्रामीण बैंक की स्टेशन रोड शाखा से 29 मार्च 2019 को आधार कार्ड पर 1.95 लाख रुपये का ऋण लिया था। 3 अगस्त 2024 को उसने ऋण अदा करके खाता बंद कराने के बाद बैंक से अदेय प्रमाणपत्र भी ले लिया। 30 जुलाई 2024 को बैंक द्वारा भेजे गए नोटिस में उसको मोहम्मद ओबैस निवासी छपट्टी के ऋण का गारंटर बताकर ऋण की अदायगी को कहा है।
विज्ञापन


उसने शिकायत में कहा है कि उसने किसी के ऋण में गारंटी नहीं ली है। बैंक के स्टाफ ने उसके द्वारा जमा किए गए आधार कार्ड से धोखाधड़ी की है। उसने प्राधिकरण में कार्रवाई कराने की मांग की है। प्राधिकरण सचिव ने बैंक के शाखा प्रबंधक, तत्कालीन प्रबंधक अरविंद कुमार, दीपक बाथम निवासी छपट्टी, मोहम्मद ओबैस निवासी छपट्टी को नोटिस जारी किया है। शिकायत की अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed