फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to 119 colleges not cooperating in corona vaccination

कोरोना टीकाकरण में सहयोग न करने वाले 119 कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 119 colleges not cooperating in corona vaccination
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण में सहयोग न करने वाले जिले के 119 कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होने वाली सूची में 42 सहायता प्राप्त कॉलेज भी शामिल हैं। सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं 77 वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को दो दिन में टीकाकरण न कराने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। मंडल स्तरीय समीक्षा में पाया गया है कि जनपद की स्थिति सबसे खराब है। जिले के सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्य टीकाकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ब्लॉक प्रभारियों की रिपोर्ट के अनुसार सहयोग न करने वाले कॉलेजों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रभारी की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 42 सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं के टीकाकरण में बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी सहयोग नहीं किया है जबकि 77 वित्तविहीन कॉलेज के प्रधानाचार्य भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर टीकाकरण नहीं कराया गया तो सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कोविड अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। वहीं वित्तविहीन कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। सभी प्रधानाचार्य अपने यहां के 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed