फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice issu five teacher

परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित पांच शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 23 Feb 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
notice issu  five teacher
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए शासन से भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। शासन से नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति किए गए उप प्राचार्य इटावा ने परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर न पहुंचने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के छह शिक्षकों का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए।
विज्ञापन

उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इटावा श्याम प्रकाश यादव को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शनिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान उन्हें डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर के निरीक्षण के दौरान कुसुमलता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कोसमा प्रथम, कुसुमलता प्राथमिक विद्यालय बरीपीपरा अनुपस्थित मिलीं। जबकि 20 फरवरी को इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा के दौरान सतगुरू महंत इंटर कॉलेज नगला मंडल परीक्षा केंद्र पर नगेंद्र कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बदनपुर, अलका सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय देवपुर, प्रमोद कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय परोंख अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी ने सभी का वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र लिखा। वहीं नोडल अधिकारी ने परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से गायब रहने वालों को चेतावनी दी है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षाएं कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका को सचल दल से किया कार्य मुक्त
मैनपुरी। नामित सचल दल के साथ न पहुंचने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर की सहायक अध्यापिका नेहा हजेला को जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचल दल की ड्यूटी से मुक्त करते हुए अपने मूल विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षिका को प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल के साथ सचल दल की ड्यूटी में लगाया गया था, लेकिन शिक्षिका उनके साथ सचल दल की ड्यूटी में नहीं पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed