{"_id":"574b46554f1c1b7d281092db","slug":"not-stand-accused-of-training-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण वर्ग पर आरोप बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण वर्ग पर आरोप बर्दाश्त नहीं’
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 30 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्गों पर लग रहे आरोपों के विरोध में रविवार को भगवा ब्रिगेड सड़क पर उतर आया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, सपा और बसपा को हिंदू विरोधी राजनीतिक पार्टी बताते हुए इनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसका दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इन पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यात्रा रविवार को बोदला चौराहा से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर के नेतृत्व में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल शुरुआती समय से ही कार्यकर्ताओं के लिए हर वर्ष मई और जून में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता आ रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को राष्ट्ररक्षा के लिए शारीरिक प्रशिक्षण और बौद्धिक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन पर बेबुनियाद आरोप लगाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वोट की खातिर राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं पर लगातार हमले कर रही हैं। इसके बाद बोदला चौराहा से मारुति एस्टेट चौराहा की ओर प्रतीकात्मक शवयात्रा शुरू हुई। लगभग एक किमी तक निकाली गई प्रतीकात्मक शवयात्रा की वजह से बोदला-शाहगंज रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।
आतंकवाद के साथ-साथ कांग्रेस, सपा और बसपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क घेर ली। इससे रोड पर जाम लग गया। चौराहे पर पहुंचकर प्रतीकात्मक अर्थी का दहन किया गया। रवि दुबे, मनीष पाराशर, अजय कुशवाह, सोनू दीक्षित, विनोद शर्मा, धर्मवीर तोमर आदि मौजूद थे।