फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not only are you driving on the wrong side...you're not even wearing a helmet.

Agra: रॉन्ग साइड चलाना पड़ा भारी, आगरा में पहली बार सात FIR; हजारों के चालान से मचा हड़कंप

Thu, 26 Feb 2026 01:49 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 01:49 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पहली बार सात प्राथमिकी दर्ज की हैं और वाहनों को सीज किया है।

विज्ञापन
Not only are you driving on the wrong side...you're not even wearing a helmet.
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में राॅन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ पहली बार सात प्राथमिकी दर्ज की गई। वाहन चालकों को आरोपी बनाया गया। वाहनों को सीज भी किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन सिर्फ राॅन्ग साइड वाहन चलाने में ही नहीं हो रहा, बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के मामले भी अधिक हैं।
विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर वर्ष 2024 में 5,15,330 वाहनों के चालान किए गए। यह आंकड़ा वर्ष 2025 में 9,63,087 पर पहुंच गया। वर्ष 2026 के जनवरी महीने में ही अकेले 86,615 चालान किए गए। वहीं राॅन्ग साइड वाहनों के मामले में भी चालान की कार्रवाई की गई। वर्ष 2024 में 5737, वर्ष 2025 में 8750 और वर्ष 2026 में जनवरी में 757 वाहनों के चालान किए गए। सबसे ज्यादा उल्लंघन सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, ट्रांस यमुना और एत्माद्दाैला क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चालान भी हो रहे हैं। एमजी रोड सहित शहर के अलग-अलग चाैराहे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है। उल्लंघन पर कैमरों की मदद से चालान काटे जाते हैं। अब एक और अभियान चलाया जा रहा है। इसमें राॅन्ग साइड वाहन चलाने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात, गलत दिशा, तीन सवारी
2024 - 6217, 209, 515330, 4821, 1909, 5737, 19149
2025 - 5756, 309, 963087, 12698, 3994, 8750, 47012
2026 (जनवरी) - 1401, 47, 86615, 1383, 377, 757, 6419



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed