फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   not a single shop sold of supermarket in agra

एक्सक्लूसिव: आगरा में आठ करोड़ से बनी सुपर मार्केट की एक भी दुकान नहीं बिकी

Thu, 14 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jan 2021 12:07 AM IST
सार

  • मंडी समिति ने बरौली अहीर में डेढ़ साल पहले बनवाईं थीं दुकानें
  • शहर से दूर और कीमतों में तीन गुना इजाफा होने के कारण लोग लेने के इच्छुक नहीं

विज्ञापन
not a single shop sold of supermarket in agra
बरौली अहीर में बनीं सुपरमार्केट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर से बाहर और दुकान में तीन गुना इजाफा किए जाने के कारण मंडी समिति द्वारा बरौली अहीर में आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार सुपर मार्केट की एक भी दुकान नहीं बिकी है। आलम यह है कि निर्माण होने के डेढ़ साल बाद फिर आवेदन करने की सूचना जारी करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

 
बरौली अहीर क्षेत्र में समिति ने अपनी निधि से डेढ़ साल पूर्व सुपर मार्केट का निर्माण कराया था। इसमें 4 गुना 9 साइज की 30 दुकानें बनाई गईं हैं। मार्केट की खासियत है कि इसमें प्रतिबंधित वस्तुओं के अलावा किसी भी तरह का कारोबार डाला जा सकता है। 
विज्ञापन


बनने के बाद प्रत्येक दुकान की कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। इसमें केवल निर्माण लागत ही लगाई गई थी। बाद में सर्किल रेट जोड़कर 32 लाख रुपये कर दी गई। इसने लोगों को थोड़ा बहुत उत्साह भी काफूर कर दिया। ऐसे में समिति की बड़ी पूंजी मार्केट में फंस गई है। जिसे निकालने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों की कीमत काफी अधिक है
सिकंदरा सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि बरौली अहीर शहर से दूर पड़ जाता है। वहां लोग अधिक नहीं पहुंच पाते हैं। दूसरी तरफ इसकी कीमत भी काफी अधिक है। निर्माण लागत में भी अगर दुकानें मिल जाएं तो लोग आकर्षित हो सकते हैं।  

शहर से दूर है
कारोबारी अरशद ने कहा कि यह शहर से दूर है जबकि सिकंदरा मंडी के बाहर भी पहले से सुपरमार्केट बना हुआ है, यह चलता है इसलिए क्योंकि यह शहर के अंदर हैं। लोगों की आवागमन होता रहता है। यही कारण है कि यहां दुकानें आवंटित हैं।  

फिर से आवेदन कराएंगे
 मंडी सचिव शिव कुमार राघव ने कहा कि बरौली अहीर में आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार सुपर मार्केट बनी हुई है। डेढ़ वर्ष बाद फिर आवेदन की तारीख निकाली जा रही है। दुकानें बिकने से हमारी लागत निकल सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed