{"_id":"68c8e8b5e2b66742240920b1","slug":"northern-bypass-road-delay-public-stuck-in-traffic-as-high-tension-line-shifting-lags-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उत्तरी बाईपास तैयार...20 मिनट में होगा 45 मिनट का सफर, शुरू होने में इसलिए लग रहा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उत्तरी बाईपास तैयार...20 मिनट में होगा 45 मिनट का सफर, शुरू होने में इसलिए लग रहा वक्त
Tue, 16 Sep 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:03 AM IST
सार
उत्तरी बाईपास पर सफर का इंतजार हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं होने की वजह से बढ़ रहा है। लोगों को खंदौली के लिए आगरा से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। तीन महीने में भी कार्य पूरा नहीं हुआ। इससे उत्तरी बाईपास रोड पर सफर शुरू नहीं हो सका। लोगों को खंदौली के लिए आगरा से होकर जाना पड़ रहा है। लोग जाम में भी फंस रहे हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी का उत्तरी बाईपास रोड बन गया है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 141 को जोड़ा गया है। इसे 31 मई से शुरू होना था लेकिन दो गांवों की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी है।

इसके शुरू होने से लोग मथुरा से 20 मिनट में खंदौली पहुंच जाएंगे। अभी लोगों को खंदौली जाने के लिए सिकंदरा, वाटर वर्क्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया से होते हुए 45 किमी का सफर तय करना पड़ा रहा है। लोग जाम में भी फंस रहे हैं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि पौरी और कौनिया गांव में हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर उसे ऊंचा करने का कार्य चल रहा है। इसमें देरी लग रही है। अभी एक से डेढ़ महीना लग जाएगा।

चैंबर ने जताई नाराजगी, पीएम को लिखेंगे पत्र
जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में बैठक करते हुए नेशनल चैंबर ने भी उत्तरी बाईपास रोड शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि कार्य जल्द पूरा होने से लोगों को बड़ी सुविधा होती। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि उत्तरी बाईपास रोड शुरू होने से लोगों को जाम की परेशानी से बचाव होता। देरी पर प्रधानमंत्री और एनएचएआई को पत्र लिख रहे हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक गोयल, बालमुकुंद गोयल आदि मौजूद रहे।

एनएचएआई के पीडी ने सर्विस रोड का किया निरीक्षण
एत्मादपुर के नगला रामबक्स में हाईवे की अधूरी पड़ी सर्विस रोड, जलभराव व अन्य समस्याओं पर एनएचएआई के पीडी ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत भागुपुर के ग्राम प्रधान राकेश यादव ने विगत 15 दिन पूर्व नगला रामबक्स में हाईवे की अधूरी पड़ी सर्विस रोड़ व आये दिन हो रहे जलभराव तथा नगला रामबक्स पर फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर एनएचएआई के पीडी संदीप यादव को ज्ञापन दिया था। जिसको लेकर पीड़ी ने गांव नगला रामबक्स में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं को देखा तथा जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।