फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   north byepass soon in agra

शहर को जल्द मिलेगा उत्तरी बाईपास

Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
north byepass soon in agra
कठे‌र‌िया और गडकरी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने शहर को तोहफा दिया है। गुरुवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के साथ हुई बैठक में उन्होंने आगरा में प्रस्तावित उत्तरी बाईपास को मंजूरी दे दी है। बरेली-आगरा मार्ग को नेशनल हाईवे की मंजूरी के साथ-साथ  आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्रालय में हुई इस बैठक में डा. कठेरिया ने नितिन गडकरी के सामने सबसे पहला प्रस्ताव उत्तरी बाईपास का रखा। बात दें कि पिछले दिनों मीडिया के साथ हुई नितिन गडकरी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अमर उजाला ने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई थी। उत्तरी बाईपास के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। दूसरा प्रस्ताव आगरा-बरेली मार्ग का रखा गया। इसे भी मंत्रालय की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई। नेशनल हाईवे का यह फोर लेन मार्ग टेढ़ी बगिया से जलेसर, सिकंदराराऊ, कासगंज होते हुए बरेली तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से आगरा से बरेली की दूरी कम हो जाएगी और बीच के कस्बों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तीसरा प्रस्ताव आगरा के आईएसबीटी पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने का था। इस प्रस्ताव के तहत आईएसबीटी पर एक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। बैठक में वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण की गति तेज करने की मांग की गई। मंत्री ने कहा कि रिलायंस और एलएनटी के बीच वित्तीय विवाद है। रिलायंस की ओर से एलएनटी को 85 करोड़ रुपये के भुगतान पर विवाद खत्म हो जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगरा के तीनों फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरे कर दिए जाएंगे। बैठक में राकेश गर्ग (एडीएफ), एनएचएआई के मुख्य अभियंता जेके गोयल, पीडी मोहम्मद शफी, एलएनटी के राकेश झा, रिलायंस के राकेश मदान और ओएसडी वैभव डान्गे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed