फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   non resident indian woman died after accident in mathura

लंदन से मथुरा घूमने आई एनआरआई युवती की सड़क हादसे में मौत

Sun, 12 Nov 2017 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जैंत (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला जैंत (मथुरा) Updated Sun, 12 Nov 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
non resident indian woman died after accident in mathura
accident - फोटो : graphic
मथुरा में छटीकरा-राल मार्ग के नगला मोहर सिंह पर शनिवार को ऑटो और इनोवा की भिड़ंत में एनआरआई युवती की मौत हो गई। दंपति और ऑटो चालक घायल हो गए। यह सभी ऑटो में सवार वृंदावन से गोवर्धन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


लंदन (यूके) निवासी समीर शर्मा (32) पुत्र रमेश शर्मा पत्नी तेजस (27) और रिश्तेदार आस्ट्रेलिया के सिडनी निवासी श्रुति सेठ (23) पुत्री अरविंद सेठ के साथ वृंदावन से ऑटो में सवार होकर गोवर्धन जा रहे थे। 
विज्ञापन


ऑटो को कृष्णानगर चौकी के सुखदेव नगर निवासी इरशाद (26) पुत्र असगर चला रहा था। छटीकरा-राल मार्ग के नगला मोहर सिंह के समीप सामने से आ रही इनोवा से उनका ऑटो टकरा गया। हादसे में श्रुति सेठ की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में पर‌िवारीजन

दंपति और ऑटो चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक इनोवा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 

वृंदावन कोतवाली के प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि तीनों एनआरआई हैं। वृंदावन में भी परिवार के लोग रहे रहे हैं। इनोवा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed