फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nominee's name must be recorded in service books

Agra News: सेवा पुस्तिकाओं में नॉमिनी का नाम जरूर दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nominee's name must be recorded in service books
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने शनिवार को तहसील सहावर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को देखा। को कंप्यूटराइज्ड खतौनी जारी करने करी प्रक्रिया देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में नॉमिनी का नाम जरूर दर्ज कराया जाए तथा अधिकारी द्वारा अभिलेखों का सत्यापन भी होना चाहिए। उन्होंने मालिकाना रजिस्टर, नामांतरण बही, राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण भी किया। कहा कि सभी अभिलेखों का रखरखाव अच्छे ढंग से किया जाए। समय से पोर्टल पर फीड कराकर उसकी हार्डकापी भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण ज्यादा पुराना पेंडिंग नहीं रहे। तहसील में आरसी मिलान समय से होता रहे। यदि कोई पुराना प्रकरण है तो तत्परता से उसे निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील के आवासीय भवनों के आसपास अधूरा कार्य होने पर निर्देश दिए कि कार्यदायी निर्माण इकाई के अभियंता से सभी अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराकर इसे हैंडओवर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed