फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nominations are not being made even after taking earnest money

Agra News: बयाना लेने के बाद भी बैनामा नहीं कर रहे नामजद

Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nominations are not being made even after taking earnest money
मैनपुरी। बयाना लेने के बाद भी नामजद बैनामा नहीं कर रहे हैं। धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि पति अंकित शर्मा के नाम एक जमीन का रजिस्टर्ड इकरारनामा हरशू निवासी गांव कुडेरी ने किया था। सौदा दो लाख रुपये तय हुए थे। जिसमें से 1.70 लाख रुपये दिए गए थे। शेष 30 हजार रुपये के लिए दो वर्ष का समय देते हुए बैनामा करने के लिए कहा था। इस बीच 13 मई 2022 को पति अंकित की मृत्यु हो गई। पति की मौत के कुछ समय बाद उसने हरशू से कहा कि 30 हजार रुपये ले लो और जमीन का बैनामा कर दो। लेकिन वह लगातार टालता रहा। पता चला कि हरशू ने दो वर्ष की तय अवधि से पूर्व ही जमीन का बैनामा 28 नवंबर 2023 को सुमन निवासी गांव कुडेरी के नाम धोखाधड़ी से कर दिया। इसमें गवाह सतेंद्र और दूसरे गवाह शेर सिंह निवासी गांव खर्रा दन्नाहार हैं। जबकि उक्त जगह का इकरारनामा पूर्व में पति के नाम किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरशू, सुमन, सतेंद्र और शेर बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed