फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   noida stf catched a gang, eight robber arrest

नोएडा में पकड़े गैंग ने लूटा था मथुरा से कंटेनर, आठ गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
noida stf catched a gang, eight robber arrest
demo

नोएडा में पकड़े गैंग ने 20 दिन पहले मथुरा में ऑनलाइन सेवा प्रदाता कंपनी का कंटेनर लूटा था। बदमाश कंटेनर और चालक को सिकंदरा क्षेत्र में छोड़ गए थे। इस मामले में सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस बदमाशों का बी वारंट बनवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


घटना तीन सितंबर की रात की है। गुड़गांव के मानेसर से कंपनी के बेयर हाउस कंटेनर में माल लोड कराकर चालक सत्येंद्र (निवासी एका, फिरोजाबाद) आगरा के लिए चला था। हींग की मंडी में माल उतारा जाना था। चालक ने सिकंदरा पुलिस को बताया था कि मथुरा के छाता क्षेत्र में होंडा सिटी कार सवारों
विज्ञापन

ने ओवरटेक करके रोक लिया। 

बदमाश कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे। तभी ईको वैन सवार लोग आए। उन्होंने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कंटेनर ले गए। रास्ते में उसको बेहोश कर दिया। दूसरे दिन होश में आने पर चालक सिकंदरा चौराहे के पास था। कंटेनर भी खड़ा था। उससे माल लूट लिया गया था। चालक की तहरीर पर सिकंदरा थाना में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद नोएडा में एसटीएफ ने एक गैंग पकड़ा। इसमें आठ बदमाश नवनीत, नितिन, बादल, बलराम, भानू, संदीप, राहुल, करन और एक माल का खरीदार राकेश शामिल था। उन्होंने आनलाइन सेवा प्रदाता कई लूट का खुलासा किया था। 

बदमाशों ने आनलाइन सेवा प्रदाता कंपनी के कंटेनर को कब्जे में लेकर माल लूटने की बात कही। माल भी बरामद किया गया। इस पर सिकंदरा पुलिस से घटना की जानकारी ली। पकड़े गए अभियुक्तों के बयान दर्ज किए।

अब सिकंदरा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट बनवाएगी। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed