फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NOC not received from NHAI for elevated station work of Agra Metro train stopped

Agra Metro: एलिवेटेड स्टेशन के लिए एनएचएआई से नहीं मिली एनओसी, रुक आगरा मेट्रो ट्रेन का कार्य

Fri, 11 Oct 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 10:02 AM IST
सार

एनएचएआई से एनओसी नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मशीनें खड़ी हो गई हैं। फिलहाल ये कार्य रुक गया है। एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
NOC not received from NHAI for elevated station work of Agra Metro train stopped
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने हाईवे पर मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए अभी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं की है। इससे एलिवेटेड स्टेशन बनाने का कार्य रुक गया है। यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का प्रोजेक्ट देरी से पूरा होगा।
विज्ञापन




यूपीएमआरसी के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इसमें दो स्टेशन हाईवे के मध्य बनेंगे। इसके लिए एनएचएआई से बीती जनवरी में एनओसी मांगी थी, लेकिन अभी तक ये नहीं मिल पाई है। पहले कॉरिडोर को अगले साल मार्च तक संचालित करने का लक्ष्य था।
विज्ञापन


एनओसी नहीं मिलने के कारण एनएचएआई ने हाईवे पर कार्य करने पर रोक भी लगा दी है। इसी के चलते बीते महीने सिकंदरा पर बैरिकेडिंग भी हटवा दी थी। इस तरह से ये प्रोजेक्ट अगले साल मार्च में पूरा नहीं हो पाएगा। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये पूरा एलिवेटेड ट्रैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 14 स्टेशन हैं, जिसमें से सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, कृषि मंडी स्टेशन हाईवे पर होंगे। दूसरे कॉरिडोर का टेंडर हो गया है, इसके निर्माण के लिए सर्वे चल रहे हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि एनएचएआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ जल्द बैठक होने वाली है, इसमें एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद पूरी क्षमता से मेट्रो स्टेशन का कार्य शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed