{"_id":"575c5d934f1c1b507e9c5eb7","slug":"no-water-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" सस्ते पानी के इंतजार में न बीत जाएं ये गर्मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते पानी के इंतजार में न बीत जाएं ये गर्मियां
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जल समस्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पीने का ठंडा पानी सस्ते दामों पर मुहैया कराने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगवाई गईं लेकिन हाल बदहाल ही रहे। भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। अब तो बरसात भी शुरू होने लगी है। लेकिन यात्री इन मशीनों के चलने का ही इंतजार कर रहे हैं। उद्घाटन के इंतजार में ये मशीनें शोपीस बनी खड़ी हैं।
आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होने वाली वाटर वेंडिंग मशीनों को लगाने का काम अप्रैल में ही शुरू हो गया था। आगरा कैंट स्टेशन पर दस मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह आगरा फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशनों पर चार-चार मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों को चलाने का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। आगरा फोर्ट के प्लेटफार्म नंबर एक, तीन और चार पर दो-दो मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह आगरा कैंट पर भी प्लेटफार्मों पर मशीनें लगाई जा चुकी हैं। लेकिन मशीनों को चालू नहीं किया जा सका है। सूत्रों का कहना है कि मशीनों को लगाने का काम पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन कराया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को मशीनों से पानी बेचना शुरू हो जाएगा। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि एक मशीन की कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये आई है। बिजली से संचालित होने वाली मशीन को चलाने के लिए एक कर्मचारी को भी तैनात करना होगा, क्योंकि एक लीटर से अधिक पानी लेने के लिए कार्ड को स्वैप करना होता है। कार्ड स्वैप करने के लिए कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं।
आगरा कैंट, राजा की मंडी और फोर्ट स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जा चुकी हैं। कुछ मशीनें और लगाई जा रही हैं। मथुरा में भी आठ मशीनें लगाई जानी हैं। कुछ मशीनों को बतौर ट्रायल शुरू किया गया है। जल्द ही सभी मशीनें चालू की जाएंगी। - राजीव शर्मा, मैनेजर, आगरा कैंट, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
एक रुपये में 300 मिलीलीटर पानी
वाटर वेंडिंग मशीन में एक रुपये में 300 एमएल पानी मिलेगा, यात्री को बर्तन अपना लाना होगा। यदि यात्री के पास बर्तन नहीं है तो कर्मचारी कागज के गिलास में दो रुपये का पानी देगा। इसी प्रकार आधा लीटर पानी तीन से पांच रुपये में मिलेगा। एक लीटर पानी अपनी बोतल में पांच रुपये, दो लीटर आठ रुपये और पांच लीटर पानी 20 रुपये में मिलेगा। इस आटोमेटिक मशीन से एक लीटर तक पानी सिक्के से निकलेगा। इससे अधिक मात्रा में पानी लेने के लिए कर्मचारी की मदद लेनी होगी।
आगरा कैंट स्टेशन
- प्रतिदिन गुजरने वाली ट्रेनें (अप और डाउन): करीब 300 ट्रेनें
- रोजाना ट्रेनों में चढ़ने और उतरने वाले यात्री: तकरीबन 20 हजार
- कैंट स्टेशन पर बोतलबंद पानी की खपत: पांच हजार बोतल
रेल नीर हुआ गायब, दूसरे ब्रांड बिक रहे
स्टेशनों पर सक्रिय पानी माफिया इन दिनों मौज में है। गर्मी के सीजन में पीने के पानी को लेकर ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म तक मारामारी रहती है। स्टेशनों पर रेल नीर की बिक्री की बात कही जाती है, लेकिन आगरा के किसी भी स्टेशन पर रेल नीर काफी ढूंढने के बाद ही मिल पाता है। रेलवे के स्टालों पर भी पवन, बैली जैसे ब्रांड का बोतलबंद पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। यदि कोई रेल नीर मांगता भी है तो स्टाल वाले कहते हैं कि ठंडा नहीं है, दूसरा ले लो। दरअसल रेल नीर बेचने में उन्हें नुकसान है, जबकि दूसरे ब्रांड की बोतल को वो 15 से 20 रुपये में बेच रहे हैं।