{"_id":"6ab6bcc1b58a0da1cf04ae0b","slug":"no-water-in-primary-school-students-lives-in-jeopardy-agra-news-c-421-1-sagr1012-17964-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राथमिक स्कूल में नहीं पानी, मुश्किल में छात्र-छात्राओं की जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राथमिक स्कूल में नहीं पानी, मुश्किल में छात्र-छात्राओं की जिंदगानी
विज्ञापन
The submersible pump at Kachhpura Primary School is out of order.
सैंया। ग्राम पंचायत पुसैता के मजरा कछपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में लगी सबमर्सिबल पिछले आठ महीनों से खराब पड़ी है। इसके चलते यहां पढ़ने वाले करीब 50 नौनिहाल प्यास लगने पर आसपास के घरों से पानी लाने को मजबूर हैं। पानी की अनुपलब्धता के कारण स्कूल का शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है, जिससे छात्र-छात्राएं खेतों में लघुशंका और शौच करने के लिए विवश हैं।
विद्यालय में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था न होने से शिक्षण कार्य में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि मिड डे मील बनाने के लिए भी उन्हें घर से पानी स्कूल ले जाना पड़ता है। पानी के अभाव में शौचालय की स्थिति दयनीय है, जिससे छात्राओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन मन्ना ने बताया कि उन्होंने कई बार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और ग्राम प्रधान पुसैता को प्रार्थना पत्र देकर सबमर्सिबल ठीक कराने की गुहार लगाई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने भी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। जल्द ही संबंधित सचिव ईलेश त्यागी और ग्राम प्रधान को निर्देशित कर सबमर्सिबल को ठीक कराया जाएगा। - जयकिशन दोहरे, खंड विकास अधिकारी सैंया