फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No vehicle facility on Dannahar Joharinagar road

Agra News: दन्नाहार जौहरीनगर मार्ग पर नहीं वाहनों की सुविधा

Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
No vehicle facility on Dannahar Joharinagar road
मैनपुरी। दन्नाहार से जौहरीनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की सुविधा नहीं है। आने-जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों का ही सहारा है। सात किलोमीटर लंबा यह मार्ग दो प्रमुख मार्ग को जोड़ता है। वाहनों की सुविधा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मैनपुरी आगरा मार्ग से एक मार्ग दन्नाहार से जौहरीनगर के लिए जाता है। यह मार्ग घिरोर कुरावली मार्ग पर जौहरीनगर के पास मिलता है। सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर वाहनों की सुविधा नहीं है। इस मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा तक का संचालन नहीं होता है। लोग अपने निजी वाहन से आते जाते हैं। जिनके पास वाहन नहीं हैं वह लोग बीमार होने पर साइकिल से दवा लेने के लिए दन्नाहार और जौहरीनगर में निजी चिकित्सक और सरकारी अस्पताल में जाते हैं।
विज्ञापन


दन्नाहार जौहरीनगर मार्ग पर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर दस से अधिक गांव के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। शिक्षा पाने के लिए कई छात्र छात्राएं रोजाना आते जाते हैं। मार्ग पर वाहनों की सुविधा नहीं होने से छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा तक का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed