फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No trace found of young man who went missing seven months ago

Agra News: सात माह पूर्व लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
No trace found of young man who went missing seven months ago
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर से सात माह से लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में युवक के भाई ने गांव के ही सात आरोपियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को लापता युवक के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी सुनील कुमार 23 नवंबर 2023 घर के बाहर सो रहा था। जिसके बाद से वह लापता हो गया। मामले में युवक के भाई बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही मोहर सिंह, कृष्णा, मदनपाल, नेमसिंह, धर्मेंद्र, दिनेश और ओमवती के खिलाफ अपहरण किए जाने की रिपोर्ट 23 मार्च को दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर युवक के बारे में जानकारी की। लेकिन पुलिस को युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश किए जाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। आस-पास जनपद पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। थाना प्रभारी सरिता तोमर ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। इसके लिए पंफलेट के अलावा लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed