फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No shade, no water, trouble selling produce, shifting shops to the market has left traders and farmers suffering from the heat.

Agra News: छांव न पानी, उपज बेचने में हो रही परेशानी, दुकानें मंडी में सिफ्ट होने से कारोबारी और किसान लू से बेहाल

Thu, 28 May 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
No shade, no water, trouble selling produce, shifting shops to the market has left traders and farmers suffering from the heat.
जरार मंडी परिसर में छांव न पानी का प्रबंध, गर्मी से बेहाल रहे किसान
बाह। जरार की गल्ला मंडी की दुकानें मंडी समिति के नए बने परिसर में शिफ्ट कर दी गई हैं। मंडी समिति के परिसर में छांव की व्यवस्था है न पीने के पानी का इंतजाम। एक मात्र टिनशेड में दुकानदारों ने अपने तख्त डालकर कांटे आदि लगा लिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच किसान अपनी उपज को बेचने के लिए मंडी समिति परिसर पहुंचे। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी के बीच अपनी गेंहू, सरसों, मूंग आदि की फसल की बिक्री की। नरहोली के किसान भूपेंद्र सिंह चौहान, गुंगावली के संजय सिंह, जरार के पुरषोत्तम सिंह ने बताया लू के कहर के बीच अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अपनी उपज बेचने को मंडी समिति परिसर में जा रहे हैं। परिसर में पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। धूप से बचने के लिए छांव तक नहीं है। छांव और पानी का प्रबंध नहीं किया गया, तो किसानों के लू की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। एनजीओ नव अक्षय पात्र के संयोजक एवं समाजसेवी उमेश सिसोदिया के नेतृत्व में एक महीने पहले जरार के गल्ला कारोबारी सतीश चंद्र गुप्ता, राममोहन गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, पदम सिंह, राजकुमार कोरी, सोनीराम गुप्ता, संतोष पचौरी, सुरेश गुप्ता आदि ने विधायक पक्षालिका सिंह से मिलकर मंडी परिसर में दुकानों के लिए जगह दिलाने और संसाधनों का प्रबंध किए जाने की मांग उठाई थी। विधायक ने मंडी सचिव को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। किसानों एवं कारोबारियों से जुड़ी समस्या का समाधान न होने पर उमेश सिसोदिया ने नाराजगी जताते हुए प्रबंध और व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed