{"_id":"66ce1821ee660f28de04932a","slug":"no-result-of-second-session-applications-are-being-sought-for-fourth-session-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122970-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूसरे सत्र का परिणाम नहीं, चौथे के लिए मांगे जा रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूसरे सत्र का परिणाम नहीं, चौथे के लिए मांगे जा रहे आवेदन
Tue, 27 Aug 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली से छात्र-छात्राएं ही नहीं महाविद्यालय संचालक भी परेशान हैं। अभी विश्वविद्यालय ने दूसरे सत्र का परिणाम जारी नहीं किया और चौथे सत्र के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की इस प्रणाली से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। जब से सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है तब से न तो कक्षा संचालन हो पा रहा है और न ही परीक्षा परिणाम समय से जारी हो पा रहे हैं । जिले के एके कॉलेज में चौथे सेमेस्टर की छात्रा रीना ने बताया कि उसने हाल ही में तीसरे सत्र की परीक्षा दी है। परीक्षा से पहले उसका दूसरे सत्र का भी परिणाम जारी नहीं हुआ था। अब कॉलेज से सूचना मिली है कि चौथे सत्र के लिए कॉलेज आकर आवेदन कर जाओ। रीना का कहना था कि जब दूसरे सत्र का ही अभी परिणाम नहीं है तब चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के आवेदन कैसे शुरू होने जा रहे हैं।
सीएसएस डिग्री काॅलेज मैनपुरी के छात्र अभिषेक का कहना है कि उसने हाल ही में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। अभी पहले सेमेस्टर का परिणाम तक नहीं देखा है और तीसरे सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे में कुछ पता ही नहीं लग रहा है कि विश्वविद्यालय किस प्रकार से परिणाम जारी कर रहा है। छात्र शिवा, सोनू, रागिनी और रोहिणी ने भी बताया कि उनके भी दूसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हुआ है और चौथे सेमेस्टर के आवेदन के लिए सूचना आ गई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय से कुछ कॉलेजों के परिणाम प्रभावित हुए है। उनका कहना है कि छात्र परिणाम की चिंता किए बिना वर्तमान सेमेस्टर के लिए आवेदन समय से अवश्य कर दें।