आगरा: होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट नहीं, 27 से 31 मार्च तक की वेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होगा। तत्काल कोटे में भी चुनिंदा लोगों को ही टिकट मिल पाएगा। 25 मार्च से ही ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है।
अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल में 27 से लेकर 31 मार्च तक सेकेंड एसी में 30 वेटिंग, स्लीपर में 150 वेटिंग, थर्ड एसी और फर्स्ट एसी में भी बर्थ नहीं है। निजामुद्दीन (दिल्ली) से विशाखापत्तनम जाने वाली गोवा स्पेशल एक्सप्रेस में स्लीपर में 27 मार्च को आरएसी है। सेकेंड एसी, थर्ड एसी और 2 ए में भी बर्थ नहीं है।
अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 27 मार्च को वेटिंग 80 पर पहुंच गई है। इसमें 28, 29, 30 और 31 तक सभी श्रेणियों में रिगरेट या वेटिंग है। नई दिल्ली-बेंगलुरू स्पेशल में 28 से 31 मार्च तक सभी श्रेणियों में बर्थ नहीं है, वेटिंग है। साप्ताहिक अमृतसर-इंदौर स्पेशल में भी 25 मार्च से लेकर 30 मार्च तक 10 से लेकर 50 तक वेटिंग है।
कर्नाटका स्पेशल में प्रथम व द्वितीचय श्रेणी के एसी कोच में वेटिंग 60 को पार कर गई है। इसके जनरल कोच में भी 31 मार्च को कुछ सीटें हैं। आगरा कैंट-अहमदाबाद स्पेशल में भी 25 मार्च से ही वेटिंग शुरू हो गई है। इसमें सेकेंड एसी, स्लीपर में कन्फर्म बर्थ नहीं है। इसके अलावा तेलंगाना एक्सप्रेस, सचखंड स्पेशल, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस में भी 27 मार्च से 31 मार्च तक लंबी वेटिंग है।
कन्फर्म टिकट से ही यात्रा कर सकेंगे
लॉकडाउन के बाद से पूर्ण आरक्षित ट्रेनों में टिकट के कन्फर्म होने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति है। कई बार वेटिंग क्लीयर हो जाती है। ऐसे में लोग कम वेटिंग देखकर भी टिकट बुक करा रहे हैं। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। आगरा मंडल को भी 15 मार्च के बाद स्पेशल ट्रेनें मिल सकती हैं।
चालू हों जनरल कोच
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, सतीश गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, पूर्व सदस्य राकेश चौहान का कहना है कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में अनारक्षित टिकट की सुविधा देनी चाहिए।