फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No relief from pollution, AQI stood at 268

प्रदूषण से नहीं मिली राहत, 268 रहा एक्यूआई

Fri, 04 Nov 2022 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
No relief from pollution, AQI stood at 268
कासगंज में दोपहर 12 बजे नदरई गेट क्षेत्र में छायी धुंध । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदूषण से शुक्रवार को भी राहत नहीं मिल सकी। एक्यूआई 268 के स्तर तक जा पहुंचा। दोपहर के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा हुआ। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। जिला अस्पताल में 35 मरीज सांस की शिकायत लेकर पहुंचे। प्रदूषण का स्तर बृहस्पतिवार मध्य रात को 280 के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद रात में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ। सुबह छह बजे एक्यूआई 183 पर रही। वातावरण में धुंध की परत छाई रही। धुंध के चलते सूर्यदेव की किरणों की चमक भी हल्की पड़ गई। लोगों को खिलखिलाती धूप का एहसास नहीं हो सका, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धुंध बढ़ने लगी।
विज्ञापन

जिससे एक्यूआई भी बढ़ना शुरू हो गया। राह चलते लोग परेशान नजर आने लगे। धुंध के चलते रोशनी कम होना शुरू हो जाने से दोपहिया वाहन चालक भी परेशान नजर आए। वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ गई। दोपहर 3 बजे तक एक्यूआई 249 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शाम छह बजे तक आंकड़ा 268 पर पहुंच गया। मध्य रात तक ऐसे ही हालात बने रहे। लगातार प्रदूषण बने रहने से लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। लोगों की आंखों में जलन, सांस की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल पर 20 मरीज आंखों की जलन एवं 35 मरीज सांस की समस्या से पीड़ित होकर अस्पताल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed