{"_id":"57c870b94f1c1b7f042cb497","slug":"no-power-supply-in-kk-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे तक बिन बिजली बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे तक बिन बिजली बिलबिलाए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
केके नगर, पीपी नगर सहित आसपास की कालोनियों में गुल रही बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा क्षेत्र की केके नगर, पीपी नगर और आसपास की कालोनियों में हुए फाल्ट की वजह से लोग करीब 36 घंटे तक बिना बिजली के रहे। चिपचिपाती भीषण गर्मी में लोग पानी को भी तरस गए। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में शिकायत के बाद कर्मचारी गुरुवार शाम को फाल्ट खोज पाए। तब जाकर करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की सिकंदरा फीडर से पोषित केके नगर कालोनी, पीपी नगर, शिवाकुंज सहित आसपास की कालोनियों में मंगलवार शाम को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ घंटे तक लोग यह सोचते रहे कि बारिश की वजह से कोई मामूली फाल्ट हुआ होगा जो ठीक हो जाएगा लेकिन मंगलवार को पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
बुधवार सुबह लोगों ने दक्षिणांचल के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार देर शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा भड़कने लगा। तब जाकर देर रात टीम वहां पहुंची। पूरी रात मशक्कत के बाद टीम आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाई। गुरुवार को दिन भर काम चला लेकिन नतीजा सिफर रहा। गुरुवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हुई। वहीं शिवाकुंज कालोनी का आधा हिस्सा फिर भी अंधेरे में रहा। केके नगर, पीपी नगर में बिजली आने पर शिवाकुंज के लोग घरों से बाहर निकल आए। हंगामा किया।
विज्ञापन
फाल्ट होने की वजह यहां कुछ समस्या पैदा हुई थी लेकिन टीम ने पहुंच कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
एसवीएस राठौर, एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम