फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No one can harm the one protected by the god...

राजस्व टीम ने 6 बकायेदारों को राजस्व हवालात में किया बंद

Fri, 09 Sep 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
No one can harm the one protected by the god...
शिकोहाबाद। जाको राखे साइयां मार सके न कोय...। कहते हैं भगवान अगर किसी को बचाना चाहता है तो उसको कोई भी मार नहीं सकता। कुछ इसी तरह का वाक्या शुक्रवार को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन पर एक महिला प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्री गाड़ी से उतरी। वह ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही थी। तभी सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। सुपरफास्ट ट्रेन और महिला के फासले को कम देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन महिला कुछ नहीं समझ सकी। इसी दौरान प्लेट फार्म पर स्टेशन मास्टर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आए तो उनकी नजर ट्रैक पर आ रही महिला पर पड़ी। महिला को ट्रैक से हटाने के लिए लोगों ने चीख पुकार की।
विज्ञापन

तभी वहां मौजूद टूंडला के रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दौड़ कर महिला को ट्रैक से हटा लिया। इससे उसकी जान बच गई। घटना से महिला काफी हड़बड़ा गई और उसकी आंखें बंद हो गई। काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर बैठने के बाद महिला गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस पूरी घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed