फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No lessons learned from accidents; cattle roaming the roads in Bah.

Agra News: हादसों से सबक नहीं, बाह में सड़क पर घूम रहे मवेशी

Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No lessons learned from accidents; cattle roaming the roads in Bah.
बाह: बाह कस्बे में स्टेट हाइवे पर विचरते छुट्टा मवेशी, राहगीरों पर हादसे का खतरा
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे से जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे। बाह कस्बे में सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी को लेकर लापरवाही सामने आई है। तहसीलदार बाह के आवास के सामने सड़क पर विचरते छुट्टा मवेशी दिखना आम बात है। बाह थाने के सामने भी छुट्टा मवेशी सड़क पर घूमते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका कार्यालय कैंपस में स्थित सब्जी मंडी में मुंह मारते छुट्टा मवेशी हादसे की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा के हस्तक्षेप पर पशु पालन विभाग की टीम ने घायल छुट्टा मवेशी को इलाज मुहैया कराया है। भाकियू नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान, भानुप्रताप सिंह चौहान ने हादसे की वजह बन रहे छुट्टा मवेशी को पकड़ कर गोशाला भिजवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed