{"_id":"5ef30be98ebc3e42af3d3797","slug":"no-hurry-to-open-school-risk-of-corona-virus-infection-in-july-doctor-said","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने पर अमर उजाला ने जानी अभिभावकों-चिकित्सकों और आमजन की राय, मिले ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने पर अमर उजाला ने जानी अभिभावकों-चिकित्सकों और आमजन की राय, मिले ये जवाब
Wed, 24 Jun 2020 01:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:47 PM IST
सार
- संक्रमण का खतरा है
- जुलाई में चरम पर होगा कोरोना वायरस
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने को हैं, जबकि कोरोना का संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर अभिभावक के मन में यह सवाल है कि एक जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे या नहीं। एक तरफ बच्चों की पढ़ाई है तो दूसरी ओर सेहत का ख्याल।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि स्कूल खोले जाएं या नहीं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला ने शहर के प्रमुख चिकित्सकों, स्कूल संचालकों और अभिभावकों से रायशुमारी शुरू की है। इससे प्रशासन को भी स्कूलों को खोले जाने या बंद रखने का निर्णय लेने में आसानी होगी।
स्कूल खोलना खतरे से खाली नहीं
बच्चों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया तो स्थिति हाहाकारी होगी। जुलाई में संक्रमण अपने चरम पर होगा। ऐसी हालत में स्कूल खोलना खतरे से खाली नहीं है। अगस्त में स्कूल खोले जा सकते हैं, जिसके लिए भी पूरी एहतियात और सुरक्षा के मानकों का आकलन करना जरूरी है। - डॉ. आरएम पचौरी अध्यक्ष आईएमए

आगरा के प्रमुख चिकित्सक डॉ. डीवी शर्मा व आरएम पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई में कोरोना चरम पर होगा... स्कूल बंद रखें
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जुलाई में यह अपने चरम पर होगा। इसलिए, बच्चों भलाई के लिए जुलाई में स्कूल में बंद ही रखे जाएं। अगस्त में पूरी सुरक्षा और मानकों का पालन करते हुए स्कूल खोले जा सकते हैं। तब तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाए - डॉ. निखिल चतुर्वेदी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
15 जुलाई से पहले स्कूल न खुलें तो बेहतर
स्कूल 15 जुलाई से पहले न खुलें तो बेहतर है। इसके बाद जब स्कूल खुले तो स्टाफ की कोरोना जांच हो। कक्षा में एक सीट पर एक बच्चा बैठाने की व्यवस्था हो। नियमित रूप से सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए - डॉ. डीवी शर्मा, पूर्व आईएमए अध्यक्ष

संजय तोमर, सुशील चंद्र गुप्ता, रामानंद चौहान (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल संचालक एक राय नहीं
15 अगस्त के बाद ही स्कूल खोले जाने चाहिए
सरकार को अभिभावकों की सहमति से तय करना चाहिए कि स्कूल कब खोले जाएं। स्कूलों के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग की मदद से करना चाहिए। स्थिति को देखते हुए 15 अगस्त के पहले स्कूल नहीं खोलना चाहिए। इस अवधि तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करना उचित रहेगा। - डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, अप्सा
जुलाई के दूसरे हफ्ते से खोले जा सकते हैं स्कूल
जुलाई के दूसरे हफ्ते से कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं। खासतौर पर बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऑनलाइन कक्षाएं अपेक्षाकृत कम प्रभावशाली हैं।
स्कूल खुलने पर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। सुरक्षा के बाकी मानक भी अपनाने होंगे। बाकी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अभी ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जाना चाहिए। - संजय तोमर, अध्यक्ष, नप्सा

कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलना जरूरी
कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जुलाई में स्कूल खुलना जरूरी है। इन कक्षाओं की पढ़ाई विद्यार्थियों के भविष्य का प्रवेश द्वार होती हैं। ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थी कक्षा के अनुरूप कम ग्रहण कर पा रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन कराने और सुरक्षा के उपायों को अपनाकर इनके लिए स्कूल खोला जा सकता है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। - रामानंद चौहान, शहर समन्वयक, सीबीएसई
आपकी राय क्या है ... हमें बताएं
स्कूल खोले जाने पर आपकी राय क्या है? अगर आप अभिभावक हैं तो अपनी राय अमर उजाला के साथ साझा करें। हम इसे प्रकाशित करेंगे। अपना नाम, पता, फोटो और बच्चे के स्कूल का नाम अवश्य दें। आप अपनी राय मोबाइल नंबर 7617566170 पर व्हाट्स एप या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।