फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no devlopment in majra ismailpur

आवास बने पर पूरा न हो सका शौचालयों का निर्माण

Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
no devlopment in majra ismailpur
07एमएनपी-15-बरनाहल के गांव स्माइलपुर में बदहाल गली - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीनेपुर का मजरा इस्माइलपुर समस्याओं का दंश झेल रहा है। यहां विकास के नाम पर सिर्फ मामूली । गलियों और नालियों की बदहाली के साथ ही यहां योजनाओं की आस भी अधूरी है। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

गांव इस्माइलपुर की आबादी एक हजार है। गांव की बदहाली चारों ओर नजर आती है। संपर्क मार्ग बदहाल होने से यहां दलदल हो जाता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। साथ ही गांव के बीचों-बीच भी गलियों का हाल कुछ ऐसा ही है। जलनिकासी के लिए नालियां न होने के कारण पानी घरों के बाहर ही भरता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं। गांव में बनाए गए शौचालयों का हाल भी बेहाल है। किसी में दरवाजा नहीं है तो किसी में छत गायब है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण प्रधान पर चहेतों का आवास देने का आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि आज भी जो लोग कच्चे मकानों में रह रहे हैं, उनकी ओर ध्यान नहीं दिया गया। इन सबके बाद भी प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
गांव में बदहाली के कारण लोग अब यहां रहना भी पसंद नहीं करते हैं। कई बार गांव में विकास कार्य कराने की मांग उठी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
रज्जन सिंह।
लाख कोशिशों के बाद भी हमारे गांव में न तो गलियां पक्की हुईं और न ही नालियां बनाई जा सकीं। बारिश में दलदल के बीच से होकर लोग जाते-आते हैं।
नरेंद्र सिंह।
एक दर्जन परिवार गांव में आज भी कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर हैं। लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया।
मानसिंह।
ग्राम प्रधान तो अपनी मनमानी से काम कराते हैं। कभी अधिकारियों ने भी हमारे गांव का निरीक्षण करके हालात जानने का प्रयास नहीं किया।
रामदीन।
शासन द्वारा भेजी गई धनराशि से ग्राम पंचायत में हर संभव विकास कार्य कराया गया है। जहां कार्य रह गए हैं, उन्हें भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। जल्द ही उन्हें ही कराया जाएगा।
नंदकिशोर, प्रधान।
हाईलाइर्ट्स
08 हजार के करीब है ग्राम पंचायत की आबादी
23 सौ के करीब हैं ग्राम पंचायत में मतदाता
06 गांव शामिल हैं ग्राम पंचायत बीनेपुर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed