फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no devlopment in gandanpur

गदनपुर में नहीं घूमा विकास का पहिया

Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
no devlopment in gandanpur
02एमएनपी-34-किशनी के गांव गदनपुर में बदहाल गली - फोटो : MAINPURI
किशनी/मैनपुरी। गांवों को शहर की तर्ज पर विकसित करने के लिए सरकार अपने से खजाने से करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। मगर, ये पैसा कहां खर्च हो रहा है किसी को पता नहीं। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत गदनपुर का कुछ ऐसा ही हाल है जहां पर बजट तो खर्च हुआ लेकिन काम कुछ दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गदनपुर में गदनपुर के अलावा, रौरी, हविलिया, नगला मढ़ैया, नगला खेतल व नगला दूल्हाराय गांव शामिल हैं। कहने को तो ग्राम पंचायत में वर्तमान कार्यकाल में विकास के नाम पर 50 लाख से अधिक खर्च कर दिए गए, लेकिन फिर भी समस्याएं दूर नहीं हो सकीं। अधिकांश गलियां कच्ची हैं और नालियां न होने के कारण उनमें पानी भरता है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल के लिए जाने वाले रास्ते का निर्माण न होने से बच्चों को परेशानी होती है। कई बार मांग के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। पेयजल की भी ग्राम पंचायत में समस्या है। 12 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े होने के चलते लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। पानी भरने के लिए लोगों को दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से मामले की शिकायत भी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में भी खेल
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनवाए गए शौचालय भी अभी तक पूरे नहीं हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने शौचालय नहीं बनवाए हैं तो वहीं प्रधान ग्रामीणों द्वारा शौचालय न बनवाने की बात कह रही हैं। लेकिन हकीकत ये है कि यहां आज भी लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
लोगों की बात
ग्रामसभा में जमकर फर्जीवाड़े हुए। शिकायत पर जांच के बाद 1.86 लाख का फर्जीवाड़ा मिलने पर वसूली के आदेश हुए थे लेकिन सचिव ने अब तक धनराशि जमा नहीं की है। इस पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।
भोजराज सिंह, पूर्व प्रधान।
ग्राम पंचायत में गलियों का निर्माण कराया गया है। 30 लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला तो दो सौ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। कुछ लाभार्थियों ने अपने शौचालय नहीं बनाए हैं। इसमें पंचायत का कोई दोष नहीं है।
सरोजनी देवी, प्रधान
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में प्रधान ने सौतेला व्यवहार किया है। अपनी मनमर्जी से विकास कार्य कराएं हैं। समस्याओं और लोगों की जरूरत के अनुसार ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है।

मनोज कुमार, ग्रामीण।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में प्रधान और सचिव कोई कार्य नहीं कराते हैं। लेकिन ग्रामीण कुछ नहीं कर सकते हैं।
ओमकार सिंह, ग्रामीण।
हाईलाइटर्स
-06 गांव हैं ग्रामसभा गदनपुर में शामिल
-8000 है ग्रामसभा की आबादी
-3700 हैं ग्रामसभा में मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed