{"_id":"69bb7f9dcf1961b082008cf0","slug":"no-breakthrough-in-8-lakh-jewellery-loot-case-in-agra-even-after-24-hours-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट: 200 से ज्यादा CCTV खंगाले, एसओजी और सर्विलांस टीमें जांच में जुटीं; फिर भी न लगा लुटेरों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट: 200 से ज्यादा CCTV खंगाले, एसओजी और सर्विलांस टीमें जांच में जुटीं; फिर भी न लगा लुटेरों का सुराग
Thu, 19 Mar 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:16 AM IST
सार
आगरा में सराफ से 8 लाख की लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। 200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बावजूद बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदरवन के पास सराफ से हुई 8 लाख के जेवरात की लूट में 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा है। मगर बदमाशों की बाइक नजर नहीं आ सकी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश दुकान से ही पीछा करते हुए आए थे। उन्हें पहले से जानकारी थी कि सराफ के पास लाखों के जेवरात हैं। सुनसान इलाके में आकर वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस निवासी नीरेश वर्मा की कस्बा बिचपुरी में मां कैला देवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पीछे चचेरा भाई रामभरोसी उर्फ शिवम भी बैठे थे। दक्षिणी बाईपास पर सदरवन गांव के पास अंसल एपीआई के नजदीक पहुंचते ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका जेवरों और कागजात से भरा बैग लूट लिया था। बदमाश रुनकता की ओर भाग निकले।
पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस टीमों ने रुनकता, बिचपुरी, अछनेरा और रायभा मार्गों पर लगे 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक संदिग्धों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए थाने की टीम के साथ सर्विलांस और एसओजी लगी हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं।