{"_id":"6903a5e76f3399666c01f939","slug":"nitin-and-anshu-became-champions-in-the-sports-competition-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-138899-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेलकूद प्रतियोगिता में नितिन और अंशु बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेलकूद प्रतियोगिता में नितिन और अंशु बने चैंपियन
Thu, 30 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो11अमांपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी ।स
कासगंज। अमांपुर की न्याय पंचायत अर्जुनपुर कदीम के प्राथमिक विद्यालय सुजरई में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय वर्ग में नितिन और उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में अंशु चैंपियन बने।
ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में रोहित, 100 और 200 मीटर दौड़ में नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में जाह्नवी, 100 मीटर दाैड़ में छाया और 200 मीटर दाैड़ में प्रतिज्ञा ने जीत दर्ज कराई। लंबी कूद प्राथमिक बालक वर्ग में नितिन और बालिका वर्ग में भावना प्रथम रहीं। सुजरई की कबड्डी टीम प्राथमिक बालक वर्ग, बालिका वर्ग और जूनियर बालक वर्ग की विजेता रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अंशु और जूनियर बालिका वर्ग दाैड़ में 100 मीटर में अंजू, 200 मीटर में ज्योति व 400 मीटर में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में जूनियर बालक वर्ग में सागर और जूनियर बालिका वर्ग में बबीता प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज बघेल, अतुल सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, अनुपम सिंह, संत कुमार, गायत्री, मंजू माथुर, रीना यादव, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।