{"_id":"67fab790a2cb4c5f55015448","slug":"niteshs-body-was-found-family-mourns-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-135383-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में साैतन की आत्मा घूमती है...दंपती के बीच हुआ झगड़ा, फिर युवक ने उठाया ऐसा कदम; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में साैतन की आत्मा घूमती है...दंपती के बीच हुआ झगड़ा, फिर युवक ने उठाया ऐसा कदम; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 13 Apr 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:27 AM IST
सार
पत्नी को घर में साैतन की आत्मा घूमती दिखती थी। इसको लेकर दंपती में विवाद हुआ। पत्नी नया घर दिलाने की मांग कर रही थी। इसको लेकर परेशान युवक ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा में लोअर गंगा नहर ढाढस पुल से बृहस्पतिवार देर शाम को नहर में छलांग लगाने वाले नीतेश का शव शनिवार को रामनगर झाल से बरामद हुआ। किशनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा। इधर, परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना किशनी के ग्राम बुढ़ौली निवासी नीतेश (26) पुत्र रामबक्श वाल्मीकि बृहस्पतिवार दोपहर को दिल्ली से नौकरी कर घर वापस आया था। घर पर पत्नी से विवाद होने के बाद गुस्से में नीतेश मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाइक से कुसमरा बाजार चला गया था।
विज्ञापन
वहां से देर शाम वह लोअर गंगा नहर ढाढस पुल पर पहुंचा और पटरी पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी थी। इस घटना के पीछे का कारण शुक्रवार को पुलिस के सामने आया था कि नीतेश की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उससे एक बच्चा भी है। वर्तमान में जो नीतेश की पत्नी है, उससे उसकी दूसरी शादी हुई थी।
ये भी पढ़ें-आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं
ये भी पढ़ें-आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं
बृहस्पतिवार को पत्नी ने उससे कहा था कि घर में सौतन की आत्मा घूमती है। वह उक्त घर में नहीं रह सकती। नया घर दिलवा दो। इसी बात पर दंपती में कलह हुई और नीतेश ने गंगा नहर में छलांग लगा दी थी। इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।