फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nishad Raj Guha Jayanti to be celebrated in grand style, thousands of people are preparing to participate, members are busy in making the event a success.

Agra News: भव्य रूप में मनाई जाएगी निषाद राज गुहा जयंती, हजारों लोगों की भागीदारी की तैयारी, आयोजन को सफल बनाने में जुटे सदस्य

Tue, 24 Mar 2026 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nishad Raj Guha Jayanti to be celebrated in grand style, thousands of people are preparing to participate, members are busy in making the event a success.
फोटो ABCD 3: फतेहाबाद में निषाद राज गुहा जयंती के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी जनसंपर्क के
फतेहाबाद। हर वर्ष की भांति इस बार भी पांच अप्रैल को कस्बा फतेहाबाद में निषाद राज गुहा जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं। और लोगों से व्यापक स्तर पर संपर्क कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महेश वर्मा निषाद ने बताया कि इस बार जयंती को भव्य स्वरुप दिया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए बैंड-बाजे, दर्जनों बग्घियां और आकर्षक झांकियों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों सदर बाजार, गांधी चौक, आंबेडकर चौक और आगरा सड़क से होते हुए अवंती बाई तिराहा पर संपन्न होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। संपर्क अभियान में राजू वर्मा ठेकेदार, अशोक वर्मा पूर्व प्रधान, राजू वर्मा, पीतम सिंह, एदल सिंह वर्मा, राम भरत वर्मा, लाखन सिंह वर्मा, हाकिम सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बनवारी लाल, नीरज वर्मा सहित कई प्रमुख लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed