फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nirvana Kalyanak Mahotsav of Lord Adinath celebrated

Agra News: भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nirvana Kalyanak Mahotsav of Lord Adinath celebrated
बड़ा जैन मंदिर में श्रीजी की दीप अर्चना करते भक्त। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पर बुधवार को पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक किया गया। शांतिधारा शंशाक जैन धनी ने की। श्रीजी का निर्वाण लाडू चढ़ाकर भगवान आदिनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सायंकाल में श्री जी की वेदी पर भक्तिमय आरती कर श्री भक्तामर स्रोत दीप अर्चना कर विश्व शांति की मंगल कामना की गई।
विज्ञापन

महामंत्री विशाल जैन जौली ने बताया कि बड़ौत में सामाजिक धार्मिक आयोजन में हुए दर्दनाक हादसा में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए साधर्मी बंधु एवं गंभीर रूप से घायल के लिए श्री भक्तामर दीप अर्चना के साथ नवकार मंत्र का पाठ किया गया। जैन समाज के लोगों ने मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए सामूहिक रूप से प्रभु से मंगल प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रकाश चंद जैन, आदित्य जैन, अक्षय जैन, राहुल जैन, शैलेश मोदी, अमित जैन, संजय जैन गोल्डी, राजीव जैन कटरा, सुशील पारले, अनंतकांत जैन, संजयकांत जैन, रमेश जैन, उमेश जैन एडवोकेट, संजय संसारपुर, अंशुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed