फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ninety one employee found absent from Nikay Chunav training in DM inspection in Agra

UP Nikay Chunav: आगरा में डीएम के निरीक्षण में ट्रेनिंग से 91 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, होगी एफआईआर

Sat, 22 Apr 2023 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 03:45 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: आगरा में निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस दौरान डीएम के निरीक्षण में 91 कर्मचारी ट्रेनिंग से गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
ninety one employee found absent from Nikay Chunav training in DM inspection in Agra
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सेंट जोंस गर्ल्स इंटर कालेज चर्च रोड पर शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी (प्रथम) का प्रशिक्षण शुरू किया गया, लेकिन इनमें 91 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने जब ट्रेनिंग के दौरान निरीक्षण किया तो कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया, जिसके बाद उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपर प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) एडीएम प्रशासन अजय कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को दो पालियो में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया, जिसमें प्रथम पाली में 46 और द्वितीय पाली में 45 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने गैरहाजिर रहे कर्मचारियों को 22 अप्रैल को एनआईसी कलेक्ट्रेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

उपस्थिति दर्ज नहीं मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई मतदान कार्मिक 22 अप्रैल शनिवार तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने कर्मचारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण देने को कहा ताकि पोलिंग बूथ पर उन्हें कोई दिक्कत न आए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed