फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine year old girl molested by 90 year old, sent to jail

नौ साल की बालिका से 90 साल के बुजुर्ग ने की छेड़छाड़, जेल भेजा

Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine year old girl molested by 90 year old, sent to jail
आगरा। कमला नगर क्षेत्र में 90 साल के बुजुर्ग ने नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया था। उसे पड़ोसी ने देख लिया। इस पर परिजनों को सूचना दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि घटना शनिवार शाम तकरीबन छह बजे की है। कमला नगर क्षेत्र की बालिका घर में खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले हरिशंकर शर्मा ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया। आरोप है कि पहले बालिका को अश्लील इशारे किए। इसके बाद उसे पकड़ लिया। अपने साथ लेकर जाने लगा। उसे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने देख लिया। शोर मचाया तो बालिका के परिजन आ गए। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने यह भी बताया कि वृद्ध पहले भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है। उसे छूने का प्रयास करता था। स्कूल जाते समय रोका लेता था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed