फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine year old boy was kidnapped, then murdered because of this Life imprisonment to the culprit

मासूम का कत्ल: नौ वर्षीय बालक का अपहरण, फिर इस वजह से किया गया कत्ल...दोषी को आजीवन कारावास

Thu, 27 Feb 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 10:20 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में नौ वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया गया। 10 लाख  की फिरौती मांगी गई। शोर मचाने पर मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 

विज्ञापन
Nine year old boy was kidnapped, then murdered because of this Life imprisonment to the culprit
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फिरौती में 10 लाख रुपये लेने के लिए आरोपियों ने नौ वर्षीय बालक को अगवा किया। उसके शोर मचाने पर हत्या कर दी। अदालत ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी वाहिद को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र दिनेश तिवारी ने उसे आजीवन कारावास और 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना एत्मादपुर में गांव धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 8 सितंबर 2020 को उनका नौ वर्षीय पुत्र उपदेश उर्फ भुल्ला घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते उसे किसी ने अगवा कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बालक की तलाश की। दो दिन बाद घर के पास ही भूसे की कोठरी में बालक का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 सितंबर 2020 को आरोपी वाहिद को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए। तब पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए भुल्ला को अगवा किया था। मगर वह शोर मचाने लगा। इस पर जूते के फीते से हाथ-पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 11 अक्तूबर को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed